भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध, गाजियाबाद में 19 गतिविधियों पर रोक
नई दिल्ली|उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक महीने के लिए धारा 163 लागू कर दी गई है। इस दौरान रैलियां करने, जुलूस निकालने, धरना-प्रदर्शन और किसी भी तरह की भीड़ जुटाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। गाजियाबाद पुलिस ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अनदेखी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कमिश्नरेट में 16 फरवरी तक लागू रहेगी निषेक्षाज्ञा
देश की राजधानी दिल्ली से सटे होने के चलते गाजियाबाद में आगामी गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, गुरु रविदास जयंती, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती समेत अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों और संभावित धरना और विरोध-प्रदर्शनों के मद्देजर पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। निषेधाज्ञा आगामी 14 जनवरी से प्रभावी होकर 16 फरवरी की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी।
ठंड की वजह से नोएडा में फिर स्कूलों को बंद किया गया, गाजियाबाद में टाइमिंग तय
पांच या उससे अधिक लोगों का एकत्र होने पर रोक
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। इस दौरान सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना पांच या उससे अधिक लोगों का एकत्र होना, जुलूस, धरना-प्रदर्शन, रैली या सभा पर रोक रहेगी। आदेश में किसी भी प्रकार के हथियार, विस्फोटक सामग्री, ईंट-पत्थर, कांच की बोतलें या ज्वलनशील पदार्थ सार्वजनिक स्थानों पर रखने और प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध रहेगा।
गाजियाबाद के पहले महिला एनकाउंटर टीम की दरोगा निकली घूसखोर, रंगे हाथ पकड़ी
पहचान के सत्यापन के बिना कमरा देने पर भी रोक
इसके अलावा किसी भी माध्यम से भड़काऊ, आपत्तिजनक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रसार पर भी सख्त मनाही की गई है। बिना पूर्व अनुमति के ड्रोन से शूटिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, जबकि होटल-धर्मशाला संचालकों को पहचान सत्यापन के बिना कमरा देने से रोका गया है। पेट्रोल-डीजल की बिक्री भी वाहनों के अतिरिक्त अन्य कंटेनरों में नहीं की जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर