युवती ने स्पाइसजेट फ्लाइट के अंदर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
कोलकाता । बॉयफ्रेंड और उसके परिवार के लोगों के साथ ट्रैवल कर रही एक 26 साल की युवती ने स्पाइसजेट फ्लाइट के अंदर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार युवती ने यह भी आरोप लगाया कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने से भी उसे रोका गया। आरोपी लड़के ने गलत तरीके से छूने की बात स्वीकार कर ली लेकिन इसके बावजूद विमान में मौजूद एयरलाइन क्रू और बागडोगरा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मियों ने शिकायत दर्ज करने से रोक दिया। उनका कहना था कि इस घटना का कोई सबूत नहीं है। इसलिए उन्होंने लड़के को माफी मांगकर जाने देने को कहा। गौरतलब है कि युवती 31 जनवरी को स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 592 से ट्रैवल कर रही थी। लड़की को उसके बॉयफ्रेंड, उसकी मां और उसके बीमार पिता की तीन सीटों के पीछे सीट मिली थी। इस बीच बॉयफ्रेंड की मां ने कहा कि वह किनारे की सीट पर आ जाए, क्योंकि तीन सीटों में से केवल एक ही भरी थी। उस सीट पर कोलकाता का एक लॉ स्टूडेंट बैठा था। वह उससे शिफ्ट होने और महिला को सीट देने के लिए सहमत हो गया लेकिन वह खाली पड़ी विंडो सीट पर नहीं गया और इसके बजाय महिला के बगल वाली सीट पर बैठ गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, युवती ईयरफोन लगाकर म्यूजिक सुनने लगी। उड़ान भरने के तुरंत बाद उसे महसूस हुआ कि युवक उसके बाएं हाथ को छू रहा था। उसका हाथ सीट के आर्मरेस्ट पर रखा हुआ था। चूंकि मैं म्यूजिक सुनने में व्यस्त थी, इसलिए मुझे तब तक ध्यान नहीं आया जब तक मुझे महसूस नहीं हुआ कि मेरी बांह को दबाया जा रहा है। खाना सर्व किए जाने के बाद, युवती को महसूस हुआ कि कोई हाथ उसकी जांघ को छू रहा है, वह तुरंत चिल्ला उठी।
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर