बच्ची की मौत सिर में भाला लगने से
सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत भाला लगने से हो गई। बच्ची दूसरे बच्चों के साथ शहतूत के पेड़ के नीचे फल तोड़ रही थी। इस दौरान एक बालक ने सांड को भगाने के लिए भाला फेंका, जो बच्ची के सिर में लग गया। इससे बच्ची की मौत हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, इच्छा गांव निवासी सज्जन का ग्यारह वर्षीय पुत्र आयुष हाथ में भाला लेकर सांड को दौड़ाया। आयुष ने सांड को निशाना बनाकर भाला फेंका, जो सामने खड़ी चेतराम की आठ वर्षीय पुत्री राधिका के सिर में लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिरकर तड़पने लगी।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राधिका के सिर से भाला निकाला। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
राधिका की मां नीलम ने बताया कि जिस समय राधिका को भाला लगा, वह पेड़ के नीचे शहतूत बीन रही थी। आयुष के पिता सज्जन गुजरात में मजदूरी करते हैं। आयुष व राधिका एक ही परिवार के हैं और चचेरे भाई बहन हैं।
घटना की जानकारी पाकर पुलिस गांव पहुंची और आयुष को पकड़ लिया है। चेतराम की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
घटना को लेकर एसपी चक्रेश मिश्र ने बयान जारी कर बताया कि शहतूत के पेड़ के नीचे बच्चे फल तोड़ रहे थे। एक बालक ने डंडा फेंका, वही बच्ची को लगा, जिससे उसकी मौत हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित