इलाज कराने गई लड़की के साथ अस्पताल में छेड़छाड़, 48 घंटे बाद हुई मौत, पुलिस जांच जारी
तीन दिन पहले यानी 23 जून को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जग प्रवेश अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ की गई थी. इस मामले का मुकदमा न्यू उस्मानपुर थाने दर्ज किया गया. इसके दो दिन बाद इलाज के दौरान उस लड़की की मौत हो गई.
दरअसल, मृतक महिला 21 जून को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी और उपचार के दौरान 23 जून को जब वह वार्ड से बाहर गई, तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई, जिसके बाद पीएस न्यू उस्मानपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई.
इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत
महिला को बाद में जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया. उसकी एमएलसी के अनुसार, जांच के समय शरीर पर कोई बाहरी चोटें नहीं थीं. कल यानी 25 जून को जीटीबी अस्पताल में लड़की ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किसने जगप्रवेश अस्पताल में महिला के साथ इस तरह रेप किया कि उसकी जान चली गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है.
नाबालिग लड़की की यौन उत्पीड़न के बाद मौत
इससे पहले इस महीने की शुरुआत में एक नाबालिग लड़की की यौन उत्पीड़न के बाद मौत हो गई थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें 7 जून को रात 8:41 बजे दयालपुर थाने में नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के बारे में सूचना मिली.
लड़की को उसके पिता बेहोशी की हालत में जेपीसी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 66 और 13(2) के साथ-साथ POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली