दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज फिर गुलजार हुआ रूट नंबर 928 बस सेवा शुरू
नई दिल्ली । दिल्ली में बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को रूट नंबर 928 पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर इस रूट पर बस सेवा को फिर से बहाल किया। इस रूट पर लंबे समय से बसों का परिचालन नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री ने परिवहन विभाग और डीटीसी के अधिकारियों के साथ चर्चा की और फिर से इस रूट पर बस सेवा बहाल करवाई। इस अवसर पर निजामपुर गांव में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें परिवहन मंत्री ने बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रूट नंबर 928 की बसें गढ़ी रंधाला गांव को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोड़ेगी। कुल 35.1 किमी लंबे इस रूट पर फिलहाल 5 बसें शुरू की गई हैं। इससे गढ़ी रंधाला, निजामपुर, सावदा, घेवरा और मुंडका के हजारों निवासियों के लिए पीरागढ़ी और नांगलोई जैसे औद्योगिक क्षेत्रों तक आना-जाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा आईएसबीटी कश्मीरी गेट और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने में भी आसानी होगी।
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक