दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालों के लिए गुड न्यूज
नई दिल्ली । दिल्ली के सभी रेहड़ी पटरी वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबर यह है कि दिल्ली एमसीडी ने सभी रेहड़ी पटरी वालों का सर्वे कराने का फैसला लिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली के सभी रेहड़ पटरी वालों के लिए तय जगह पर दुकान देने भी दिया जाएगा। उनके कारोबार को व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि वो अपने काम का निष्पादन व्यवस्थित तरीके से कर सकें। दिल्ली के सीएम ने कहा कि हम रेहड़ी पटरी वालों के साथ मिलकर हम एक अच्छी व्यवस्था बनाना चाहते हैं। ताकि रेहड़ी पटरी वाले सम्मान के साथ अपना काम कर सकें। दिल्ली के सीएम ने इस स्कीम के बारे में जानकारी देते कहा कि हमारा मानना है कि दिल्ली रेहड़ी पटरी से जुड़ा काम करना बहुत मुश्किल है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए एमसीडी से दिल्ली के सभी क्षेत्र के रेहड़ी पटरी वालों का सर्वे करने का फैसला लिया। ताकि वो इज्जत से काम कर सकें। इज्जत से दुकान लगा सकें।सभी रेहड़ी पटरी वाले मेरे भाई बहन हैं, लेकिन वो छोटा मोटा काम करने के लिए मजबूर हैं। हम उन्हें अच्छी व्यवस्था देना चाहते हैं। ताकि वो इज्जत से काम कर सकें। एमसीडी सर्वे के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि किस जगह पर कौन रेहड़ी पटरी लगाता है। ताकि एमसीडी दिल्ली के सभी इलाकों में स्थान और रेहड़ी पटरी वालों की पहचान कर सकें। इस काम में कुछ महीने लगेंगे। सर्वे का काम पूरा होने के बाद एक व्यवस्था के तहत सभी को दुकानदारी करने का मौका दिया जाएगा। ताकि वो बिना किसी परेशानी के अपना काम कर सकें।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव