प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने प्रदेश के हजारों परिवारों के जीवन में नया विश्वास जगाया है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुमतेल निवासी प्रदीप राम उरांव को इस योजना से लाभ मिला है। खेती-किसानी कर जीवनयापन करने वाले प्रदीप का परिवार वर्षों से कच्चे घर में रह रहा था। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकना, बार-बार घर की मरम्मत करना जैसी कठिनाइयाँ उनके जीवन का हिस्सा थीं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें 1.20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली, जिसमें से अब तक 95 हजार रुपये दो किस्तों में प्रदान किए जा चुके हैं। शेष राशि मकान पूर्ण होने पर उपलब्ध होगी। वर्तमान में उनका पक्का घर निर्माणाधीन है और छत ढलाई का कार्य प्रगति पर है। यह आवास उनके परिवार के लिए स्थायी एवं सुरक्षित आश्रय सिद्ध होगा।
सिर्फ आवास ही नहीं, शासन की अन्य योजनाओं से भी उन्हें लाभ मिल रहा है। राशन कार्ड के माध्यम से सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है तथा आयुष्मान भारत कार्ड से पूरे परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त है। इन योजनाओं ने उनके जीवन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया है।
प्रदीप राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना हमारे जैसे गरीब परिवारों के लिए वरदान है। इस योजना ने हमें सुरक्षित छत, स्वास्थ्य सुरक्षा और खाद्यान्न की सुविधा देकर सम्मानजनक जीवन दिया है।
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
45 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग को डरा-धमकाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ग्वालियर–सागर समेत बदलते नियमों के बीच शराब कारोबारियों की रणनीति
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका
अब 7 दिन की गैरहाजिरी पर नहीं हटेंगे अतिथि शिक्षक, बदला नियम
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शव रेफर
जापान में मैग्लेव की सवारी, 500 की रफ्तार से प्रभावित हुए सीएम योगी
Madhya Pradesh विधानसभा में गूंजा कोल ब्लॉक विवाद, विपक्ष का वाकआउट
नई एक्साइज पॉलिसी से बढ़ेगा राजस्व, अवैध शराब पर सख्ती
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'