भांजी आरती सिंह की शादी में पहुंचे गोविंदा, कही ये बात......
टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर अभिनेत्री पिछले कई दिनों से चर्चा बटोर रही थीं। वहीं, अब 25 अप्रैल को आरती सिंह और दीपक चौहान ने धूमधाम से मुंबई में शादी की। इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां अभिनेता गोविंदा की एंट्री को लेकर हुई। आरती सिंह की शादी को लेकर लगातार बज बना हुआ था कि क्या मनमुटाव के बीच गोविंदा भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।
बेटे के साथ शादी में पहुंचे गोविंदा
आरती सिंह के शादी के सभी फंक्शन मुंबई के पॉश इलाके में किए गए। जहां फिल्म और टीवी के कई बड़े सितारे पहुंचे। हालांकि, गोविंदा की कमी बराबर खलती रही। अभिनेता न तो हल्दी- मेहंदी में पहुंचे और न ही संगीत में हिस्सा लिया। ऐसे में सबको यही लग रहा था कि अब गोविंदा आरती सिंह की शादी में भी नहीं शामिल होंगे, लेकिन आखिरी वक्त पर पहुंचकर उन्होंने सरप्राइज दे दिया।
मनमुटाव भूल भांजी को दिया आशीर्वाद
आरती सिंह के फेरों से पहले गोविंदा ने बेटे हर्षवर्धन के साथ स्वैग में वेंडिग वेन्यू पर एंट्री की। हालांकि, मीडिया से उन्होंने ज्यादा बातचीत नहीं की, आरती सिंह के भाई और भाभी यानी कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने गोविंदा को लेकर बात की। दरअसल, शादी से पहले दोनों ने कहा था कि गोविंदा का आरती सिंह से कोई मनमुटाव नहीं है। ऐसे में उन्हें शादी में शामिल होना चाहिए। अगर वो आएंगे तो हम दोनों उनके पैर छूकर माफी मांगेंगे।
कश्मीरा- कृष्णा ने छुए गोविंदा के पैर
गोविंदा अब जब आखिरकार आरती सिंह को आशीर्वाद देने पहुंच गए, तो मीडिया ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से सवाल किया कि क्या उन्होंने मामा के पैर छुए ? इस पर कृष्णा और कश्मीरा ने कहा कि शादी में दोनों ने गोविंदा के पैर छुए। इसके साथ ही कश्मीरा ने ये भी बताया कि गोविंदा ने उनके दोनों बेटों को आशीर्वाद भी दिया और इससे वो बेहद खुश हैं।
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'