गोविंदा ने खोला सलमान खान का राज, 6 महीने में हुआ था कुछ अनोखा!
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके नाम पर ही फिल्में चल जाती हैं. आज वो जिस मुकाम पर है, उसके पीछे वो स्ट्रगल है, जो करियर के शुरुआत दौर में उन्होंने किया था. हालांकि, 58 साल की उम्र में भी वो सिंगल लाइफ जी रहे हैं. सलमान खान ने क्यों शादी नहीं की? क्या अब शादी करेंगे? यह सवाल अब भी उनसे किए जाते हैं. ऐसा करने वाले सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि कई टॉप स्टार्स भी हैं. यूं तो उनके पिता सलीम खान बता चुके हैं कि सलमान खान ने आखिर क्यों शादी नहीं की है और उन्हें कैसी लड़की चाहिए थी.
पुराना वीडियो फिर से सुर्खियों में
खैर, इसी बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा ने भाईजान की पोल खोल दी है. इस दौरान उनके साथ डेविड धवन भी नजर आ रहे हैं. दरअसल सलमान खान और गोविंदा काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इस वायरल वीडियो में गोविंदा कहते हैं कि हर 6 महीने में कुछ न कुछ नया कारनामा होता है.
गोविंदा ने 'दस का दम' में सलमान की शादी को लेकर किया मजेदार खुलासा
दरअसल सलमान खान ने कुछ सालों पहले एक शो को होस्ट किया था- दस का दम. इस दौरान इस शो में डेविड धवन के साथ गोविंदा पहुंचे हुए थे. जहां डेविड धवन कहते हैं: यह शादी क्यों नहीं कर रहा? ऐसे में गोविंदा बोलते हैं कि अच्छा भला खूबसूरत लग रहा है प्रॉब्लम क्या है? इस पर डेविड धवन कहते हैं कि हर 6 महीने में एक बम फोड़ता है कि शादी होने वाली है, फिर भी नहीं होती. ऐसे में गोविंदा बोलने लगते हैं कि क्योंकि हर 6 महीने में कुछ कारनामा होता है न. यह सुनने के बाद सलमान खान ने गोविंदा को देखा और सिर झुकाकर हंसने लग गए.
सलमान खान का 6 महीने वाला राज खुला
जैसे ही डेविड धवन ने उनसे पूछा कि क्या कारनामा होता है? उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया. जब पूछा गया कि अभी कोई चांस है तो वो कहने लगे अरे अच्छा भला खूबसूरत तो लग रहा है. इस दौरान गोविंदा ने इस मुद्दे पर एक जोक भी क्रैक किया. हालांकि, सलमान खान का 6 महीने वाला राज खुलते ही उनके एक्सप्रेशंस देखने वाले थे.
यात्रियों को इंतजार, वंदे भारत के नए स्टॉप पर फिलहाल रोक
कांग्रेस का हमला, पीएम का इजराइल दौरा बताया असंतुलित कदम
सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात, बेटे पर हत्या का आरोप
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
घरेलू विवाद बना खूनखराबे की वजह? पुलिस जांच में जुटी
T20 WC: मिलर संग वीडियो पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर को मिली दुष्कर्म की धमकी? शरीर को लेकर भी हुईं अभद्र टिप्पणियां