गुरकीरत सिंह ने खेली अर्धशतकीय पारी
युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित इस मैच को इंडिया चैंपियंस ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 27 रन से जीता। भारत की तरफ से गुरकीरत सिंह ने नाबाद 86 रन की पारी खेली। कप्तान युवराज सिंह 38 रन बनाकर रियटायर्ड हर्ट हो गए थे।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया। गुरकीरत सिंह ने तूफानी पारी खेली। सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 18 गेंद पर 43 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। रैना ने 19 रन का योगदान दिया। कप्तान युवराज सिंह 38 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
गुरकीरत सिंह ने खेली अर्धशतकीय पारी
नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए गुरकीरत सिंह ने तूफानी पारी खेली। गुरकीरत सिंह ने 42 गेंद का सामना करते हुए 7 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 86 रन की ताबतोड़ पारी खेली। ऑलराउंडर इरफान पठान ने 18 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से टीनो बेस्ट ने दो विकेट हासिल किए, जबकि तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।
बारिश के चलते नहीं हुआ पूरा मैच
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज चैंपियंस ने तेज शुरुआत की। ड्वेन स्मिथ ने 11 गेंद पर 14 रन की पारी खेली। स्मिथ को धवल कुलकर्णी ने अपना शिकार बनाया। वेस्टइंडीज चैंपियंस का स्कोर 5.3 ओवर में एक विकेट पर 31 रन था कि बारिश आ गई और दोबारा मैच नहीं शुरू हो सका। कप्तान क्रिस गेल के बल्ले से 14 रन निकले और वह नाबाद रहे।
प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर भारत
बता दें कि इंडिया चैंपियंस ने दो लगातार मैच जीतकर 4 अंको के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इंडिया का अगला मुकाबला पाकिस्तान से ही है। वेस्टइंडीज की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले पाकिस्तान चैंपियंस ने रोमांचक मुकाबले में हराया था।
कुपोषण दर घटाने के लिए सरकार की नई पहल
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम