दिल्ली-नोएडा में बीते दो दिनों में गर्मी बढ़ी
नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मार्च के पहले 10 दिन की गुलाबी ठंडक के बाद अब बीते दो दिनों से गर्मी बढ़ गयी है। अब ठंड की वापसी मुश्किल है। अगले 7 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान अधिक रहेगा। अब जल्द ही पंखे वाली गर्मी शुरू हो जाएगी। लोगों ने एसी की भी सर्विसिंग शुरू करवा दी है। इन दिनों दोपहर में तो धूप रहती है रात में गर्मी का अहसास होने लगा है।
स्काईमेट के अनुसार मार्च के अंत तक राजधानी का तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंच जाता है। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री के आसपास रहता है। इस बार फरवरी और मार्च में काफी उतार-चढ़ाव हुए। 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं मार्च के शुरुआती दौर में तापमान 29.6 डिग्री के स्तर को छू गया था। इसके बाद इसमें तेजी से गिरावट हुई। मार्च से लेकर प्री मॉनसून तक तापमान में कभी-कभी काफी बड़े उतार-चढ़ाव होते हैं। यह सामान्य है। अब एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी पहाड़ों पर पहुंच रहा है। इसकी वजह से पहाड़ों में बारिश और ओले गिर रहे हैं। दिल्ली पर इस सिस्टम का हल्का असर होगा। 13 मार्च को सुबह के बाद दोपहर में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट भी हो सकती है। इस हफ्ते दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 12 से 14 डिग्री के बीच बना रह सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के गुजरने के बाद 14 से 22 मार्च के बीच मौसम शुष्क रहेगा और अच्छी धूप निकलने की संभावना है। इससे तापमान तेजी से बढ़ सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं बुधवार को आंशिक बादल रह सकते हैं। शाम और रात के समय बूंदाबांदी हो सकती है। यह एक से दो जगहों पर ही होगी। इसका गर्मी पर अधिक असर नहीं पड़ने वाला। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 13 और 14 मार्च को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 15 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री तक रह सकता है।
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी