शेयर में भारी बिकवाली से बाजार में दबाव
डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है। आज मंगलवार को यह स्टॉक 5 प्रतिशत से अधिक टूट गया है। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। कंपनी के शेयर आज 18 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गए थे। बता दें, डिक्सन टेक्नोलॉजी का मार्केट कैप 70,000 करोड़ रुपये के नीचे आ गया है।डिक्सन टेक्नोलॉजी का शेयर 11902.80 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5.58 प्रतिशत की गिरावट के बाज 11182.10 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है। कंपनी का 52 वीक हाई 18471.50 रुपये है। कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बता दें, 2026 में 9 कारोबारी सत्र में 6 कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स
सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस एचएसबीसी ने BUY रेटिंग दी है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 19600 रुपये से टारगेट प्राइस को घटाकर 15500 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने साल 2026 से 2028 तक के लिए डिक्सन टेक्नोलॉजी की कमाई में कटौती की उम्मीद जताई है।इंवेस्टेक ने डिक्सन टेक्नोलॉजी में तेजी की उम्मीद की है। मंगलवार को जारी किए नोट्स में ब्रोकरेज हाउस ने 18900 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
पिछला एक साल रहा चुनौतियों से भरा
डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव इसके बाद भी 71 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 210 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर