यहां होलिका दहन पर अग्निदेव को समर्पित की जाती है नई फसल
ज्योतिष शास्त्रों में होलिका दहन को काफी खास स्थान दिया गया है. होलिका दहन की रात को दीपावली और नवरात्रि की तरह ही खास माना गया है. कहा जाता है कि दीपावली, नवरात्रि और महाशिवरात्रि के रात में दैवीय शक्तियां जागृत होती है. ठीक इसी प्रकार होलिका दहन की रात भी दैवीय शक्तियां जागृत रहती है. इसलिए होलिका दहन को काफी विशेष माना जाता है और इस दिन लोग देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं. प्राचीन काल से यह परंपरा चली जा रही है कि इस दिन होलिका दहन की सामाग्री को कच्चे सूते से लपेटकर पहले उसकी पूजा की जाती है. उसके बाद ही होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन के बाद लोग उसकी सात परिक्रमा भी करते हैं. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से रोग और दुख का नाश होता है तथा नकारात्मक शक्तियां मिट जाती है.
यहां खास तरह से जलाई जाती है होलिका
क्या आप जानते हैं कि बिहार के कई इलाकों में होलिका दहन को काफी खास तरीके से मनाया जाता है. दरअसल, होलिका दहन के बाद बिहार में नई फसलों की आहुति देने की परंपरा है. जिस प्रकार हवन के दौरान लोग धूप इत्यादि अग्नि में डालकर हवन करते हैं, ठीक उसी प्रकार होलिका की अग्नि में भी लोग नई फसलों की बालियों की आहुति देते हैं. होलिका जलाने के बाद लोग उसकी अग्नि में नई फसल जैसे गेहूं, जौ, चना इत्यादि की सात बालियों की आहुति देते हैं. फिर उस जली हुई बालियों को प्रसाद के रूप में ग्रहण भी करते हैं. इसके पीछे का कारण काफी पौराणिक भी है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी महत्वपूर्ण भी है.
आखिर गेहूं की बालियों की आहुति क्यों देते हैं लोग
ज्योतिषाचार्य पंडित मनोहर आचार्य बताते हैं कि प्राचीन परंपरा रही है कि होलिका दहन में लोग सात फेरा लगाने के बाद गेहूं या जौ की सात बालियों की आहुति देते हैं. उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि नई फसल को सबसे पहले भगवान या पूर्वजों को अर्पित किया जाता है और ऐसा करने से परिवार में पूरे साल सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. यही वजह है कि होलिका दहन की अग्नि में भी गेहूं या जौ की बालियों की आहुति दी जाती है. उन्होंने बताया कि सात गेहूं की बाली को जलाने के पीछे का उद्देश्य यही है कि 7 शुभ अंक है और यही कारण है कि सप्ताह में 7 दिन और विवाह में सात फेरे होते हैं. इसलिए होलिका की अग्नि के 7 फेरे लगाए जाते हैं तथा उसमें 7 गेहूं के बालियों को ही अर्पण किया जाता है.
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर