Cannes Film Festival 2024 में रचा इतिहास
नई दिल्ली। Cannes 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल की तरह इस साल भी खूबसूरत लिबाज में सजे सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में रहीं, तो प्रीति जिंटा ने भी लाइमलाइट लूटी। इन सबके बीच एक्ट्रेस अनूसया सेनगुप्ता भी चर्चा में हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में रचा इतिहास
कोलकाता की रहने वालीं अनूसया सेनगुप्ता ने कान्स फिल्म फेस्टिवल, 2024 में इतिहास रच दिया है। वह बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वालीं पहली इंडियन बन गई हैं। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'शेमलेस' के लिए मिला है। इस मूवी में अनसूया ने देह व्यापार करने वाली की भूमिका निभाई है, जो एक पुलिस वाले को चाकू मारने के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है। अनसूया सेनगुप्ता Cannes Film Festival के अन सर्टन रिगार्ड सेगमेंट में बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं। अवॉर्ड जीतने के बाद अनसूया ने कहा, ''सभी के लिए समानता की लड़ाई लड़ने के लिए आपको समलैंगिक होने की जरूरत नहीं है। हमें बस बहुत, बहुत सभ्य इंसान होने की जरूरत है।'' इसी के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस का इस जीत के लिए शुक्रिया भी किया।
कौन हैं अनसूया सेनगुप्ता?
मूल रूप से कोलकाता की रहने वालीं अनसूया ने नेटफ्लिक्स के शो 'मसाबा मसाबा' के सेट को डिजाइन किया था। उन्होंने प्रोडक्शन डिजाइनर और अब एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।
'शेमलेस' फिल्म के लिए जीता अवॉर्ड
'शेमलेस' फिल्म के लिए अनसूया को ये अवॉर्ड मिला है। मूवी में उनकी एक्टिंग काफी पसंद की गई।
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा