दिल्ली में हिट एंड रन के बाद युवक को लेकर घूमता रहा ड्राइवर, लाश सड़क किनारे छोड़ भागा
ईस्ट दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में दिल्ली पुलिस को 23 जून को एक पीसीआर कॉल मिली कि गुफा वाले मंदिर के पास एक बेहोश आदमी पड़ा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि रेलवे लाइन के पास सर्विस रोड पर लगभग 30-32 साल का एक व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ था. पीड़ित के पैर, हाथों और सिर पर चोट के निशान थे और उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था. मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने उसे वहीं मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान गाजियाबाद के शालीमार गार्डन के रहने वाले रोहन कुमार के तौर पर हुई है, जो ईडीएमसी गौतम पुरी वार्ड में कॉन्ट्रैक्ट पर सुपरवाइजर था. कुमार सुबह ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने लोनी से प्रीत विहार के बीच 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की. सीसीटीवी फुटेज में गाजियाबाद सीमा के पास पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी.
सड़क क्रॉस करते समय मारी थी टक्कर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स और डंप डेटा विश्लेषण की मदद से गाड़ी का पता पालिया ग्रीन लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम से लगाया गया. इसके बाद कैब ड्राइवर कपिल को गौतमपुरी, शास्त्री पार्क इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने बताया कि उसने गलती से एक सड़क क्रॉस कर रहे शख्स को टक्कर मार दी थी. इसके बाद वह डर के मारे युवक को कैब में लेकर यहां-वहां घूमता रहा.
प्रीत विहार में शव छोड़कर फरार हो गया था आरोपी
इस बीच खून ज्यादा बह जाने से उसकी मौत हो गई. इसके बाद कपिल प्रीत विहार में गुफा वाले मंदिर के पास इस बॉडी को छोड़कर फरार हो गया था. साथ ही उसने गाड़ी को शाहदरा मेट्रो स्टेशन के पास पार्क कर दिया था. ट्रैकिंग से बचने के लिए अपना फोन बंद कर दिया था. पुलिस ने आरोपी की गाड़ी और घटना से जुड़े अन्य सबूतों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन