अरविंद केजरीवाल की 4X4 के कमरे में कैसे बीत रहे हैं दिन और रात
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। इधर दिल्ली में जल और बिजली संकट पर बवाल मचा हुआ है। दिल्ली सरकार पर इन मामलों पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इस बीच मंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को केजरीवाल से मुलाकात की। आतिशी ने तिहाड़ जेल के बाहर मीडिया से कहा उन्होंने (केजरीवाल) बिजली और पानी से संबंधित मुद्दों के बारे में बातचीत की और उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने तिहाड़ जेल में टेलीविजन पर दिल्ली में जल संकट की खबर देखी थी। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल ने उन्हें जल संकट से निपटने के लिए यथाशीघ्र सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। आतिशी ने आगे बताया कि ‘आप’ के सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वे लोगों के बीच जाएं और अपने क्षेत्रों में लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठाएं।’ आतिशी ने कहा कि केजरीवाल ने दो दिन पहले उत्तर प्रदेश में आग लगने की घटना के कारण दिल्ली में हुई बिजली कटौती के बारे जानकारी ली। उन्होंने कहा उन्होंने (केजरीवाल) हमें भविष्य में बिजली संकट को रोकने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने को भी कहा।’
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी के बाद खुद भी आबादी बढ़ाने की बात की