घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई
पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है, जहां अलग-अलग प्रकार के खाने के सामान मिलते हैं। यहां हर राज्य-हर शहर का खाना अलग होता है। खासतौर पर अगर बात करें दाल चावल की, तो ये ऐसा पकवान है, जिसे लोग लंच में सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं।उत्तर भारत में तो दाल फ्राई एक बेहद ही पसंदीदा चीज मानी जाती है। किसी भी मौसम में अगर खाने में गरमागर्म दाल मिल जाए और उसके साथ चावल मिल जाएं, तो किसी और चीज की तो कमी लगेगी ही नहीं। ऐसे में आज हम आपको घर पर ढाबा स्टाइल में दाल बनाना सिखाएंगे।दरअसल, ढाबे पर मिलने वाली फ्राई दाल हर किसी को पसंद आती है। ऐसे में हमारी रेसिपी की मदद से आप भी घर पर ये स्वादिष्ट दाल बनाकर अपने घरवालों को परोस सकती हैं। दाल फ्राई करने के लिए आप अपनी या अपने परिवार की पसंदीदा दाल ले सकती हैं।
दाल फ्राई बनाने का सामान
चने की दाल (अपनी पसंद के हिसाब से) - 150 ग्राम
टमाटर - 2
प्याज - 1
देसी घी - 2 बड़े चम्मच
अदरक
हरी मिर्च- 2
मसाले
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेज पत्ता
लाल मिर्च
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हींग - 1/8 छोटी चम्मच
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
विधि
दाल फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले चार से पांच घंटे के लिए दाल को भिगो कर रख दें। अच्छी तरह से इसे भिगोने के बाद कुकर में दो कप पानी, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर इसको गैस पर चढ़ा दें। पहली सीटी आने के बाद गैस मीडियम कर दें और फिर 4 सीटी और लगने दें। जब ये पक जाए तो दाल को गैस से उतार कर निकाल लें।जब तक दाल ठंडी हो रही है, इसे फ्राई करने के लिए मसाला तैयार करें। इसका मसाला तैयार करने के लिए कढ़ाई में दो चम्मच घी डालकर गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए तो उसमें तेज पत्ता डालकर भूनें। इसके बाद इस कढ़ाई में बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर सुनहरा होने तक सही से भूनें। मसाला भुन जाने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें।इसके बाद कढ़ाई में गरम मसाला, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर सही से पकाएं। जब टमाटर गलकर मसालों में मिक्स हो जाए तो इस कढ़ाई में पकी हुई चने की दाल डाल दें।इसके बाद सबसे आखिर में एक पैन में घी गर्म करें। गर्म घी में लाल मिर्च, हींग और जीरा डालकर भूनें। बस दाल फ्राई तैयार है। इसे चावल या रोटी के साथ परोसें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित