कनाडा में सुपरलैब से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
टोरंटो। आरसीएमपी की एक स्पेशल यूनिट ने कनाडा में चल रहे सबसे बड़े अवैध ड्रग लैब का भंडाफोड़ किया है। अवैध ड्रग लैब से भारी मात्रा में ड्रग्स, केमिकल और हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही भारतीय मूल के एक व्यक्ति गगनप्रीत सिंह रंधावा को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के तहत अधिकारियों ने 54 किलोग्राम फेंटेनाइल, 390 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 35 किलोग्राम कोकीन, 15 किलोग्राम एमडीएमए और छह किलोग्राम भांग बरामद किया है। आरसीएमपी के संघीय पुलिस प्रमुख, सहायक आयुक्त डेविड टेबुल ने कहा, जब्त की गई फ़ेंटेनाइल की 95 मिलियन संभावित घातक खुराकें हर कनाडाई की जान कम से कम दो बार ले सकती थीं। ड्रग्स के अलावा, अधिकारियों ने 89 आग्नेयास्त्र जब्त किए, जिनमें दर्जनों हैंडगन, AR-स्टाइल असॉल्ट राइफलें और सब मशीन गन शामिल हैं, जिनमें से कई लोडेड थे। विस्फोटक डिवाइसेज, भारी मात्रा में गोला-बारूद, साइलेंसर, हाई कैपेसिटी वाली मैगजीन, बॉडी आर्मर और 500,000 डॉलर नकद भी बरामद किए गए। पसिफिक रीजन में फेडरल पुलिसिंग के मीडिया रिलेशन्स ऑफिसर, कॉर्पोरल अराश सईद ने एक लिखित बयान में कहा कि आरसीएमपी फेडरल इन्वेस्टिगेटरों ने 25 अक्टूबर 2024 को मेट्रो वैंकूवर में एनफोर्समेंट की कार्रवाइ की गई। उन्होंने कहा कि इस छापेमारी से अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूह को एक बड़ा झटका लगा है।
रंधावा पर कई ड्रग और फायर आर्म्स के आरोप
सहायक आयुक्त डेविड टेबौल ने कहा कि रंधावा पर कई ड्रग और फायर आर्म्स के आरोप हैं। जांच जारी रहने पर और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। कई महीनों के जांच के बाद भारी मात्रा में अवैध दवाओं के उत्पादन और वितरण में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूह के ड्रग सुपर लैब को ध्वस्त कर दिया गया है। टेबौल ने कहा कि संदिग्ध गगनप्रीत रंधावा की पहचान की गई और फ़ेडरल पुलिस ग्रुप 6 के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रंधावा फिलहाल हिरासत में है और उस पर 6 अपराधों के आरोप लगाए गए हैं।
क्या भारत-इस्राइल भी FTA करेंगे?: PM मोदी के दौरे के बाद मिले संकेत, शीर्ष अधिकारी बोले- समझौते का प्रयास जारी
Ranji Trophy Final Live Score: कामरान इकबाल ने जड़ा शतक, साहिल के साथ साझेदारी जारी; बढ़त 500 के पार
'द व्हाइट लोटस' को ठुकराने की खबरों के बीच दीपिका का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'फालतू रिएक्शन को भूलना पड़ता है'
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा
तटीय सुरक्षा को नई उड़ान, कम‑गहराई वाले मिशन में माहिर
SL Vs PAK: करो या मरो मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना करेगा पाकिस्तान, बारिश में धुला मैच तो किसे होगा फायदा?
ऑस्ट्रियाई इंजीनियरों ने समझाई F1 रेसिंग कार की तकनीक