पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
मेरठ । यूपी के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा में मंगलवार सुबह विवाद के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी मौसम पुत्र हाशम मजदूरी करता है। मौसम की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व फरजाना से हुई थी। शादी के बाद दोनों के छह बच्चे हुए। पुलिस के अनुसार दंपती में काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में भी दंपति में कई बार झगड़ा हो चुके थे। मंगलवार सुबह भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोपी पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के हमले में महिला लहुलुहान होकर फर्श पर गिर गई। महिला की आवाज सुनकर बच्चे बाहर की तरफ दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई है। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं आरोपी पति घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद लिया गया फैसला