नोएडा में पति ने पत्नी की चाकू मार कर की हत्य,10 साल पहले हुई थी शादी
नोएडा। एक बार फिर से पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. ताजा मामला नोएडा के सर्फाबाद गांव का है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्ननी की चाकू मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह कहीं नहीं गया बल्कि अपने घर पर ही बैठा रहा. इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई और आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है.10 साल पहले पंकज और सोनिया (35) की शादी हुई थी. दोंनों के दो बच्चे हैं. 6 साल का लड़का और लगभग तीन साल की बेटी है. पिछले कुछ महीने से दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे और दो-तीन दिन पहले भी दोनों के बीच तेज झगड़ा हुआ था.
मानसिक परेशानी की वजह से पत्नी की हत्या
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को पंकज और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद उसने सोनिया के पेट में तीन बार चाकू से वार किया. पंकज ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या के बाद वह घर पर बैठा रहा. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी थाना सेक्टर-113 पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने 6 साल के बेटे से जानकारी जुटाई
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बता दें कि पंकज दोनों पैरों से लाचार है और साथ ही मानसिक रूप से परेशान भी रहता है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हुई है. पुलिस ने कहा कि आरोपी फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थित में नहीं है. वहीं पुलिस उनके 6 साल के बेटे से जानकारी जुटाने में लगी है. साथ ही पड़ोसियों का कहना है कि दो दिन पहले ही सोनिया और पंकज के बीच जमकर मारपीट हुई थी.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित