बिना टमाटर के बनने वाली 'हैदराबादी खट्टी दाल, जाने आसान रेसिपी
लगातार महंगी हो रही सब्जियों के चलते रोजाना क्या बनाएं क्या खाएं, ये डिसाइड करना बड़ा मुश्किल काम हो गया है। टमाटर के दाम तो आसमान छू रहे हैं। बिना टमाटर के कहां ही दाल और सब्जी में स्वाद आता है, अगर आपको भी ऐसा लगता है, तो ये पूरी तरह से सही नहीं। टमाटर की जगह आप उसके दूसरे ऑप्शन्स का इस्तेमाल कर अपनी डिश का स्वाद का स्वाद बढ़ा सकते हैं और एक नया फ्लेवर एड कर सकते हैं। ऐसी ही एक डिश है हैदराबादी खट्टी दाल। जान लें इसे बनाने का तरीका।
हैदराबादी खट्टी दाल रेसिपी
सामग्री- 1कप अरहर की दाल, 2 1/2 कप पानी दाल को उबालने के लिए, 1 इंच अदरक, 2 लहसुन की कलियां, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
अन्य सामग्री- 1 बड़ी चम्मच इमली 1/2 कप गरम पानी में देर भिगोई हुई, 2 से 3 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक
तड़के के लिए
2 बड़े चम्मच देसी घी, 2 सूखी लाल मिर्च, 6 से 8 लहसुन की कलियां, 10 से 12 करी पत्ते, चुटकीभर हींग
बनाने का तरीका
- सबसे पहले दाल को दो से तीन बार पानी से धो लें।
- फिर इसे हल्दी, नमक, लहसुन, अदरक और पानी के साथ उबाल लें।
- तीन से चार सीटी आने तक इसे पका लें।
- इसके बाद कुकर का प्रेशर खुद से रिलीज होने दें।
- फिर दाल में इमली का पल्प डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके साथ ही इसमें लाल मिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- धीमी आंच पर बिना कुकर का ढक्कन लगाएं 5 से 7 मिनट और पकाएं।
- दाल का तड़का तैयार करने के लिए तड़का पैन को गर्म कर लें।
- इसमें घी या तेल डालें।
- फिर जीरा और चुटकीभर हींग डालें।
- उसके बाद लहसुन डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
- उसके बाद इसमें साबुत लाल मिर्च डालें और उसका कलर बदलने तक इंतजार करें।
- फिर करी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- गैस बंद कर इस तड़के को दाल के ऊपर डाल दें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित