‘अभी कुछ नहीं कहूंगा’, पुलिस पूछताछ में आरोपी का जवाब
इंदौर| में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसे द्वारकापुरी थाने में रखा गया है। कोर्ट ले जाते समय मीडिया ने उससे बातचीत की। हथकड़ी में कैद आरोपी के चेहरे पर कोई मलाल नहीं था। जब उससे पूछा गया कि हत्या क्यों की? तो वह बोला- छोड़ो, जो हो गया सो हो गया। क्या करोगे जानकर..। फिर पुलिस वाहन में बैठते हुए बोला कि समय आने पर सब बताऊंगा कि क्यों मारा।इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में अपनी दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष की स्थिति गिरफ्तारी के दो दिन बाद अब सामान्य है। जिस दिन उसे पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था, वह बार-बार रोने लगता था और बोलता था कि उसे छात्रा की याद आ रही है।पुलिस अफसरों को उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पुलिस अफसरों ने पूछताछ की और उसने सब सच उगल दिया। आरोपी नशा करने का आदी था और आर्थिक तंगी व पढ़ाई ठीक से न होने की वजह से वह तनाव में रहने लगा था। वह गांजे का भी नशा करता था, यह बात उसने छात्रा से छिपा रखी थी।हत्या से पहले आरोपी ने एमबीए छात्रा को अपने हाथों से नाश्ता बनाकर खिलाया था। पुलिस आरोपी को उसके कमरे पर ले गई थी और उससे पूछा कि उसने किस तरह हत्या की। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली, तो वहां से एक पत्र भी मिला, जिसमें आरोपी ने लिखा था कि मैंने उसकी हत्या कर दी है, मुझे फांसी दी जाए। पुलिस ने उसके कमरे से हत्या में उपयोग की गई रस्सी और चाकू बरामद कर लिया है। उसके पास से छात्रा का मोबाइल फोन नहीं मिला है, क्योंकि उसने उसे मुंबई में कहीं फेंक दिया था।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, परियोजना से प्रभावित होने का डर
उज्जैन में 21 घंटे तक चला ऑपरेशन, बोरवेल से निकले मासूम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
चुनावी मंच से ममता बनर्जी का बड़ा बयान, भाजपा पर जमकर बोलीं हमला
बिहार राजनीति के दो चेहरे: लालू और नीतीश में फर्क पर तिवारी का बयान, सामने आई पुरानी नाराज़गी
पंत की जिम्मेदारी पर कैफ का वार, बोले- बड़े खिलाड़ी को आगे आना चाहिए
14 अप्रैल को खुल जाएगा खास ग्रीन कॉरिडोर, यात्रा समय 7 घंटे से घटकर 2.30 घंटे
15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, ACB ने किया ट्रैप
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
पांटून पुल बना हादसे की वजह: मथुरा में नाव दुर्घटना से मचा हड़कंप