आइडियाफोर्ज अमेरिकी ड्रोन बाजार में प्रवेश करेगी
वाशिंगटन । भारतीय ड्रोन निर्माता कंपनी आईडियाफोर्ज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत के ड्रोन उद्योग ने पिछले 10 वर्षों में बड़ी छलांग लगाई है और कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद इसमें तेजी आई है। आइडियाफोर्ज अमेरिकी ड्रोन बाजार में ऐसे समय में प्रवेश कर रही है जब वहां चीन में बने ड्रोन को खरीदने को लेकर अनिच्छा है। अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद से इस क्षेत्र में तेजी आई है। मुझे लगता है कि वैश्विक महामारी से पहले ड्रोन के संबंध में नियम और कानून काफी सख्त थे। इससे पहले वे उपयोग तथा तैनाती के मामले में बहुत अधिक लचीलेपन की अनुमति नहीं देते थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के बाद से प्रौद्योगिकी को अपनाने का रास्ता खुला। अब लोग यथासंभव अधिक से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसलिए हम प्रौद्योगिकी को अपनाने की प्रबल इच्छा रखते हैं। हम ऐसा करने के लिए बहुत अधिक नियामक समर्थन देख रहे हैं।
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य