गर्मियों में परेशान हैं तैलीय त्वचा से तो अपनायें.....
नई दिल्ली। तैलीय त्वचा की देखभाल की दिनचर्या: कोई भी स्किन या तो सामान्य होती है, या ऑयली, या ड्राई या फिर मिली जुली यानी कॉम्बीनेशन स्किन भी होती है। जहां हर प्रकार की स्किन के अपने चैलेंज होते हैं, वहीं पीली स्किन के थोड़े ज्यादा होते हैं क्योंकि ऐसी स्किन में मुंहासे आसानी से हो जाते हैं जो पूरे चेहरे का लुक तो बिगाड़ते ही हैं साथ ही इनमें दर्द भी बहुत होता है।
ऑयली स्किन की पहचान यही है कि चेहरे के T ज़ोन (माथा, नाक और चिन) वाले हिस्से चमकते हैं। अतिरिक्त सीबम (तेल) प्रोडक्शन होने के कारण स्किन हर समय ऑयली दिखती है। चेहरे पर पोर्स बड़े हो जाते हैं, जहां अतिरिक्त सीबम इकट्ठा होने के कारण चेहरे पर मुंहासे आसानी से होते हैं।
तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे हैक्स जिससे आप अपनी ऑयली स्किन को मुंहासों के कहर से बचा सकते हैं। सबसे पहले अपनी स्किन का एक डेली केयर रूटीन सेट करें और अधिकतम अच्छे परिणाम के लिए इस रूटीन को हर हाल में फॉलो करें। ये डेली रूटीन कुछ इस प्रकार है:
हर सुबह ये करें
सुबह उठ कर सैलिसिलिक एसिड युक्त क्लींजर या फेसवॉश से चेहरा साफ करें।
ऑयली स्किन के हिसाब से टोनर चुनें।
एंटीऑक्सीडेंट और नियासिनमाइड युक्त सीरम लगाएं।
ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं और एसपीएफ जेल बेस्ड सनस्क्रीन लगाएं।
हर शाम ये करें
- डबल क्लींजिंग करें और फिर टोनर लगाएं।
- हफ्ते में एक दिन क्ले मास्क लगाएं।
- हफ्ते में दो दिन ग्लाइकोलिक एसिड लगाएं।
- पोर्स को कम करने वाले सीरम लगाएं।
- ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं।
- इन हैक्स का इस्तेमाल करें और अपनी ऑयली स्किन को रखें हेल्दी
- क्लींजिंग करना न भूलें।
- अपने पिलो कवर बदलते रहें।
- मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। ध्यान रहे कि आपका मॉइश्चराइजर ऑयल फ्री होने के साथ लाइट वेट हो, और बेहतर होगा अगर ये लोशन जेल के रूप में हो।
- नियमित रूप से एक्सफोलिएट करते रहें। इससे पोर्स साफ होते हैं। अन्य जरूरी प्रोडक्ट को काम करने की जगह मिलती है, सीबम कम बनता है जिसके कारण मुंहासे भी कम होते हैं। इससे स्किन साफ और चमकदार भी होती है।
- पोर्स क्लॉग करने वाले स्किन प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचें।
- मेकअप करते समय ऑयल कंट्रोल प्राइमर और मैट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।
- पाउडर ब्लश और हाईलाइटर लगाएं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित