कफ सिरप तस्करी केस में करोड़ों की अवैध कमाई उजागर
वाराणसी|वाराणसी/सोनभद्र: नशीली दवाओं के काले कारोबार के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सोनभद्र पुलिस ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कफ सिरप तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की करीब 25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत न्यायालय के आदेश पर की गई है।सोनभद्र के सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल शुक्रवार को वाराणसी पहुंचा। यहां पुलिस ने मुनादी कराते हुए तस्करी की काली कमाई से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया। पुलिस ने वाराणसी के पॉश इलाकों में स्थित तीन आलीशान मकान और करोड़ों की कीमत वाली जमीन (भूमि) को अपने कब्जे में लेकर वहां सरकारी बैनर लगा दिया है।
कफ सिरप के आरोपी आलोक की कोठी के लिए करोड़ों कहां से आए? पत्नी से ED की पूछताछ
जब्त की गई संपत्तियों में केवल जमीन और मकान ही नहीं, बल्कि विलासिता के साधन भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक मर्सिडीज कार और अन्य वाहन भी जब्त किए हैं। जांच में सामने आया है कि कफ सिरप की तस्करी से कमाए गए पैसों को इन संपत्तियों और लग्जरी गाड़ियों को खरीदने में निवेश किया गया था।
कोलकाता से हुई थी पिता की गिरफ्तारी
इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल है, जो नशीली कफ सिरप की खेप को विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था। सोनभद्र पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पूर्व में शुभम के पिता भोला जायसवाल को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। भोला जायसवाल पर इस अवैध कारोबार की फंडिंग और काली कमाई को ठिकाने लगाने का आरोप है।
अपराधियों में खौफ का माहौल
सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग माफियाओं और नशीली दवाओं के तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों द्वारा अवैध रूप से कमाई गई एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा। इस कुर्की की कार्रवाई के दौरान वाराणसी स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित