इंटरनेट के कारण बाधित हुआ इमरान खान की पार्टी का कार्यक्रम
करांची । इंटरनेट के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी का डिजीटल कार्यक्रम बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सोशल मीडिया मंचों पर शनिवार रात आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इंटरनेट सेवा बुरी तरह बाधित हो गई। इससे पहले पार्टी ने घोषणा की थी कि उसका डिजिटल कार्यक्रम रात आठ बजे शुरू होगा लेकिन ठीक उसी समय इंटरनेट सेवा बाधित हो गई और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इमरन की पार्टी पीटीआई ने पुष्टि की है कि उसे समस्या का सामना करना पड़ा और उसने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार भी ठहराया है। मीडिया में आ रही जानकारी के अनुसार उस समय पूरे देश में सोशल मीडिया मंचों पर सेवा बाधित हुई। इससे पहले भी पार्टी को सात जनवरी को अपने डिजिटल कार्यक्रम के दौरान इसी तरह के व्यवधान का सामना करना पड़ा था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित