सत्य साईं बिल्डर्स के ठिकानों पर आयकर का छापा, जांच जारी
बरेली । बरेली के कारोबारी और ठेकेदार रमेश गंगवार के डीडीपुरम स्थित सत्य साईं बिल्डर्स कार्यालय, आवास समेत शहर स्थित अन्य तीन ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। आयकर अधिकारी बताते हैं कि यह कार्रवाई लखनऊ से आई टीमों ने की। स्थानीय स्तर पर भी कुछ अधिकारियों को कार्रवाई में शामिल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। रमेश गंगवार कंस्ट्रक्शन समेत अन्य व्यवसाय करते हैं। टीम ने कारोबारी के लखनऊ और काशीपुर स्थित ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रमेश गंगवार का कई ब्यूरोक्रेट्स के साथ करीबी संबंध भी बताया जा रहा है, जिसकी पड़ताल भी आयकर विभाग कर रहा है। याद हो कि बिल्डर्स के ठिकानों पर बीते दिनों जीएसटी ने भी छापा मारा था।
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य