आइएनडीआइए प्रत्याशी अजय राय ने लगाया बड़ा आरोप
वाराणसी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व वाराणसी संसदीय क्षेत्र के आइएनडीआइए के प्रत्याशी अजय राय ने कहा कि प्रशासन ने चुनाव में राजनीतिक पक्षपात की सारी हदें पार कर दी हैं। चुनाव आयोग दबाव में है और अन्य प्रत्याशी से भेदभाव हो रहा है।
निष्पक्ष चुनाव के जनविश्वास पर प्रश्नचिह्न खड़ा होना लाजमी है। राय के अनुसार उनकी गाड़ी को बुधवार को अनावश्यक काफी देर तक लोहता में रोका गया ताकि उनका प्रचार कार्य बाधित हो। विपक्ष के मुख्य प्रत्याशी को परेशान एवं अपमानित करने का काम प्रशासन न करे।
प्रशासन भाजपा की कार की जांच कर दिखाए। आइएनडीआइए के प्रत्याशी ने यह भी आरोप लगाया है कि चुनाव आचार-संहिता का पालन करने की मैं या मेरे लोग हर संभव कोशिश करते हैं, जिससे प्रशासन को आपत्ति का अवसर न मिले। मैंने सादगी से साइकिल पर जाकर नामांकन किया।
कहा कि यहां के उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामांकन जुलूस, रोड शो या अन्य दूसरी चुनावी यात्रा में लगातार चुनाव आचार संहिता की मर्यादा तार-तार हुई। प्रशासन मूक दर्शक ही नहीं सहयोगी की भूमिका में खड़ा रहा।
नामांकन के वक्त से लगातार शहर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडर के बिजली के सरकारी खंभों पर भाजपा के बड़े-बड़े झंडे लहरा रहे हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन की कार्रवाई शून्य है। जागरूक मतदाता अपने वोट से इसका जवाब देंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित