भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद रिंकू सिंह के बांधे तारीफों के पुल, कहा....
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में मात देने के बाद खुलासा किया कि रिंकू सिंह के साथ बीच पिच पर क्या बातचीत हो रही थी। याद दिला दें कि भारत ने बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में मात दी।
भारत ने इस जीत के साथ ही तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत ने पहला और दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 6-6 विकेट से जीता था। रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, ''हमारे लिए साझेदारी करना महत्वपूर्ण था। मैं लगातार रिंकू से बात कर रहा था कि अपना इरादा नहीं गंवाना है।''
इरादे से कोई समझौता नहीं: रोहित
रोहित शर्मा (121*) और रिंकू सिंह (69*) ने पांचवें विकेट के लिए 190* रन की रिकॉर्ड साझेदारी करके भारत को 20 ओवर में 212/4 के स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय टीम ने केवल 22 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद रोहित-रिंकू की सुनामी आई।
रोहित शर्मा ने कहा, ''हम पहले भी बड़े मैचों में इस तरह की स्थिति में रह चुके हैं, जहां करीब 30 रन पर चार विकेट गंवाए हैं। दबाव के साथ इस तरह की स्थिति में रहना अच्छा रहा। हमारे लिए लंबी और अंत तक बल्लेबाजी करना जरूरी था। मगर हम जो इरादा दिखाना चाहते थे, उससे कोई समझौता नहीं करना चाहते थे।''
रिंकू सिंह प्रभाव बना रहे हैं
रोहित शर्मा ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा, ''पिछले कुछ सीरीज में रिंकू सिंह ने दिखाया कि वो क्या कर सकते हैं। निडर, खुद को शांत रखना और अपने गेम प्लान को लेकर बहुत स्पष्ट होना। उन्हें अपनी ताकत बहुत अच्छी तरह पता है। वो उम्र से बढ़ते हुए आ रहे हैं। जब भी मौका मिलता है तो अपना प्रभाव बनाते हैं।''
भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ''भारत के लिए पिछली 10 पारियों में रिंकू ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हम ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो स्पष्ट मानसिकता के साथ अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी कर सकता हो। आपने देखा कि रिंकू ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और उसने इसे आगे बढ़ाया।''
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित