अमेरिका में भारतीय नागरिक को नौ साल की कैद
न्यूयार्क । अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को 28 लाख डॉलर यानी करीब 23 करोड़ 25 लाख की स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी के मामले में नौ साल की कैद की सजा सुनाई। अदालती दस्तावेजों के अनुसार घरेलू स्वास्थ्य कंपनी ‘श्रृंग होम केयर इंक (श्रृंग)’ के मालिक एवं संचालक 43 वर्षीय योगेश के. पंचोली से दवाओं की बिक्री का अधिकार छीन लिया गया था, बावजूद इसके पंचोली ने कंपनी के अपने स्वामित्व को छिपाने के लिए दूसरों के नाम, हस्ताक्षर और व्यक्तिगत पहचान संबंधी जानकारी का उपयोग करके श्रृंग को बेचा।
संघीय अभियोजकों ने बताया कि दो माह की अवधि में पंचोली और साजिश में शामिल सहयोगियों ने बिल बनाया और उन्हें मेडिकेयर द्वारा उन सेवाओं के लिए लगभग 28 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया गया, जो सेवा कभी प्रदान ही नहीं की गई थी। अभियोजकों ने आरोप लगाया कि पंचोली ने इस धन को फर्जी कंपनियों के बैंक खातों के माध्यम से और अंततः भारत में अपने खातों में स्थानांतरित कर दिया।
अमेरिका के मिशिगन के पूर्वी जिले में एक संघीय जूरी ने बीते साल सितंबर में पंचोली को स्वास्थ्य देखभाल और वायर धोखाधड़ी की साजिश रचने, स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी के दो महत्वपूर्ण मामले, मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामले, गंभीर पहचान की चोरी के दो मामले और गवाह टेंपरिंग के मामले में दोषी ठहराया था।
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 238 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उलटफेर: कुछ शहरों में गिरे भाव तो कहीं बढ़ी कीमतें, देखें आज की ताज़ा लिस्ट
सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई भारी गिरावट! खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए दाम