गाजियाबाद के संयुक्त अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच शुरू
गाजियाबाद,। मिर्जापुर के ग्राम पंचायत सचिव की मौत के बाद उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच शुरू हो गयी है। सचिव की एयरहोस्टेस बेटी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर पिता की मिर्जापुर से जारी वास्तविक मृत्यु प्रमाण पत्र व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अस्पताल से जारी फर्जी प्रमाण पत्र की प्रति लगाई है।
अस्पताल के सीएमएस डॉ विनोद चंद्र पांडेय का कहना है कि इस तरह का कोई मामला हमारी जानकारी में नहीं है। अस्पताल के रजिस्टर से प्रमाण पत्र का मिलान करके देखा जाएगा। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी शेष नारायण सिंह की बेटी हनी नारायण ने बताया कि उनके पिता मिर्जापुर जिले में जगदीशपुर ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर तैनात थे। शेष नारायण सिंह का 6 जून 2022 को हृदयाघात से निधन हो गया था। मिर्जापुर में ही उसी दिन उनका पोस्टमॉर्टम हुआ। 8 जुलाई 2022 को जगदीशपुर ग्राम पंचायत से शेष नारायण का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। हनी नारायण ने बताया कि पिता की मृत्यु के लगभग 4 महीने बाद मां शीला नारायण ने पेंशन के लिए आवेदन किया था। जवाब में बताया गया कि पेंशन के लिए पूर्व में ही आवेदन आ चुका है। जब उन्होंने इसकी जांच की तो पता चला कि उनके पिता का एक और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुआ है जो गाजियाबाद के संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल से 11 जुलाई 2022 को जारी हुआ है। मिर्जापुर के जगदीशपुर से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में पत्नी के रूप में उनकी मां शीला नारायण का नाम लिखा है जबकि गाजियाबाद से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में पत्नी का नाम श्वेता सिंह लिखा है। हनी ने कहा कि गाजियाबाद से उनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी रूप से जारी करवाया गया है। इस मामले में उन्होंने पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री से शिकायत की है। हालांकि सीएमओ डॉ भवतोष शंखधार का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो संयुक्त अस्पताल प्रशासन से मामले की जांच करवाई जाएगी। एक ही व्यक्ति के 2 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सकते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित