ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने इजराइल से बदला लेने की दी धमकी
ईरानी लोगों की ताकत दिखानी होगी
तेहरान । ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला खामेनेई ने इजराइल को धमकी दी है और कहा है कि इजराइल ने ईरान पर हमला कर गलती कर दी है। ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि इजराइल को ईरानी लोगों की ताकत, दृढ़ संकल्प की ताकत समझानी होगी। खामेनेई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि यहूदी शासन ने दो रात पहले गलत कदम उठाया है। हमें दृढ़ संकल्प, ईरानी लोगों की पहल और ताकत दिखानी होगी।
इजराइल ने ईरान पर हवाई हमले किए
गौरतलब है कि इजराइल हाल ही में ईरान पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों की पुष्टि इजराइल और ईरान दोनों ने की थी। इजराइल ने ये हमले ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए। हालांकि इन हमलों में हुए नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। ईरान ने हमलों के बाद बयान जारी कर बताया कि उनके हवाई सुरक्षा सिस्टम ने इजराइल के हमले को नाकाम कर दिया। यही वजह है कि ईरान के सर्वोच्च नेता ने इजराइल हमलों को लेकर कहा कि इन्हें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर नहीं पेश करना चाहिए और न ही इन्हें बहुत हल्के में लेना चाहिए। हालांकि खामनेई ने जवाबी हमले करने की बात से परहेज किया।
बैलिस्टिक मिसाइल फैक्ट्री को हुआ नुकसान
इजराइली हमले में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्री को नुकसान पहुंचा है। कहा जा रहा है कि इसे फिर से ऑपरेशनल बनाने में ईरान को कम से कम दो साल का समय लगेगा। ये ईरानी सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं इजराइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि अगर उनके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई तो वे फिर से हमला करेंगे। बीते दिनों हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की इजराइली हमले में मौत के बाद ईरान ने इजराइल पर हवाई हमला किया था। हालांकि उस हमले में इजराइल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। इजराइल ने ईरानी हमले का बदला लेने की धमकी दी थी।
गर्दन के कालेपन को जड़ से मिटाएंगे ये 8 देसी उपाय! आलू से लेकर एलोवेरा तक, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
न्यू ईयर पार्टी में दिखना है सबसे अलग? तो अपनाएं ये 5 नेचुरल ब्यूटी टिप्स, चेहरे पर आएगा जबरदस्त ग्लो
Rashmika-Vijay Wedding Look: एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स ने खास बनाया रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को प्रशासन बोला सुधार का मौका, नहीं माने तो सख्त कार्रवाई तय
सोशल मीडिया पर लीक हुए पेपर, जांच एजेंसियां एक्टिव
चुनावी माहौल में ममता सरकार ने महिला सुरक्षा को बनाया मुद्दा
शादी के बाद भी अभिनेत्रियों के साथ हो रही ये अच्छी चीज, जीनत अमान ने इंडस्ट्री में हुए इस बदलाव पर जताई खुशी
बिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान; किए ऐसे कमेंट