Hardik Pandya के फैसले पर जमकर निकाली भड़ास इरफान पठान ने
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला हो तो रोमांच की हदें पार होना वाजिब है और रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर इसी तरह का नजारा देखने को मिला।
आईपीएल 2024 के 29वें मैच में हाई स्कोरिंग मुकाबले में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। 'एल क्लासिको' मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 186/6 का स्कोर बना सकी।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के एक फैसले से पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान नाखुश हुए। दरअसल, हार्दिक पांड्या ने सीएसके की पारी का आखिरी ओवर करने की जिम्मेदारी उठाई।
इस ओवर में एमएस धोनी ने 4 गेंदों में तीन छक्के की मदद से 20 रन जड़ दिए। ओवर का आकलन देखा जाए तो हार्दिक पांड्या ने 26 रन खर्च करके एक विकेट चटकाया। हार्दिक पांड्या के पारी का आखिरी ओवर करने के फैसला इरफान पठान को कतई रास नहीं आया।
पठान ने पांड्या को लताड़ा
इरफान पठान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिये हार्दिक पांड्या को लताड़ लगाई। पठान ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर करके दिखाया कि उन्हें आकाश मधवाल की गेंदबाजी पर भरोसा नहीं है। पठान ने साथ ही कहा कि हार्दिक पांड्या की आखिरी ओवर की शैली में कमी का खुलासा भी हुआ।
पठान ने पोस्ट किया, ''आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या ने आकाश मधवाल की गेंदबाजी पर विश्वास की कमी और डेथ ओवर गेंदबाज के रूप में उनके कौशल की कमी को दर्शाया।''
आकाश-हार्दिक का गेंदबाजी प्रदर्शन
बता दें कि आकाश मधवाल ने सीएसके के खिलाफ तीन ओवर डाले, जिसमें 12.33 की इकोनॉमी से 37 रन खर्च किए। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने सीएसके के खिलाफ 3 ओवर में 14.33 की इकोनॉमी से 43 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए। वैसे, आखिरी ओवर में धोनी द्वारा बनाए 20 रन मैच का भी फर्क बना। सीएसके ने एमआई को 20 रन से मात दी।
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'
BAFTA 2026: बाफ्टा में अचानक क्यों सुनाई देने लगे अपशब्द? होस्ट एलन कमिंग को मांगनी पड़ी लोगों से माफी
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार
NPS का नया अवतार: पेंशन के साथ हेल्थ प्रोटेक्शन, PFRDA की 'स्वास्थ्य पहल' से बुढ़ापे की सुरक्षा दोगुनी
Assi Box Office: पहले वीकेंड में 4 करोड़ के करीब, सरप्राइज हिट की ओर?
Bhagyashree Birthday: 57 की उम्र में भी ‘मैंने प्यार किया’ वाली सादगी बरकरार
Indore News: डायल-112 ड्राइवर पर पालतू कुत्ते से हमला, FIR दर्ज
जबलपुर में बड़ा हादसा: NH-15 पर 5 साल पहले बना रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त
MP News: CAG रिपोर्ट में 1200 करोड़ की राजस्व हानि का खुलासा