जापान में बन सकती हैं पहली महिला पीएम
टोक्यो। जापान में पीएम शिगेरू इशिबा ने 7 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी पार्टी में 4 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव है। जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही पीएम बनता है। ऐसे में यह चुनाव जो भी जीतेगा उसे संसद में वोटिंग के बाद पीएम बनाया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष पद बनने की रेस में पांच उम्मीदवार हैं। लेकिन मुकाबला दो उम्मीदवारों के बीच ही है।
एक सर्वे के मुताबिक, पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची 34.4 प्रतिशत वोट के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी हैं, जिन्हें 29.3 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। अगर ताकाइची यह चुनाव जीतती हैं तो वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। वहीं, कोइजुमी चुनाव जीतते हैं तो वे देश के सबसे युवा (45 साल) पीएम बनेंगे।
रोहित के 15 साल पूरे, हार्दिक पांड्या का सम्मान भरा संदेश वायरल
बिश्नोई का जादू चला, कोहली भी नहीं बच पाए
होर्मुज को लेकर बड़ा दावा, शांति वार्ता से पहले ट्रंप के बयान से हलचल
संसद में दिखा दुर्लभ नजारा, पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत
मध्य प्रदेश के अस्पतालों में लापरवाही! NICU में चूहों की मौजूदगी से बढ़ी दहशत
बेन एफ्लेक ने जेनिफर लोपेज को दिया महंगा तोहफा, घर किया ट्रांसफर
हिंगोली भूकंप: 4.7 तीव्रता के झटके, लोग घरों से बाहर निकले