जावी अलोंसो की टीम बायर लेवरकुसेन ने रचा इतिहास
जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर लेवरकुसेन ने इतिहास रच दिया है। उसने बुंदेसलिगा में शुक्रवार को मेन्ज के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। उसने इस सीजन में सभी क्लब टूर्नामेंट में लगातार 33 मैच में नहीं हारने का रिकॉर्ड बनाया। लेवरकुसेन के कोच स्पेन के पूर्व खिलाड़ी जावी अलोंसो हैं। उनकी कोचिंग में टीम ने बार्यन म्यूनिख का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेवरकुसेन की टीम बार बुंदेसलिगा जीतने के करीब भी पहुंच गई है।लेवरकुसेन के लिए मेन्ज के खिलाफ पहला गोल इंग्लैंड के क्लब आर्सेनल से आए स्विट्जरलैंड के ग्रानिट जाका ने किया। उन्होंने तीसरे मिनट में ही गोल दाग दिया। जाका के गोल के चार मिनट बाद मेन्ज ने बराबरी का गोल कर दिया। उसके लिए डोमिनिक कोर ने सातवें मिनट में स्कोर किया। हाफटाइम तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। उसके बाद दूसरे हाफ में लेवरकुसेन ने बढ़त बना ली। उसके लिए रॉबर्ट एंड्रिच ने 68वें मिनट में गोल किया। इसके बाद मुकाबले में कोई गोल नहीं हुआ और लेवरकुसेन ने मैच को जीत लिया।लेवरकुसेन ने बुंदेसलिगा के अलावा अन्य टूर्नामेंट को मिलाकर इस सीजन में कुल 33 मैच खेले हैं। इस दौरान उसने 29 मैच जीते हैं और चार ड्रॉ रहे हैं। इससे पहले बायर्न म्यूनिख की टीम 2019 से 2020 के बीच लगातार 32 मैच में नहीं हारी थी। इसमें चैंपियंस लीग में जीत भी शामिल है। लेवरकुसेन ने इस सीजन में बुंदेसलिगा के अलावा डीएफबी पोकल और यूरोपा लीग टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित