कमला हैरिस जनता को बताएंगी ट्रंप के शासनकाल की कमियां
29 अक्टूबर को व्हाइट हाउस के बाहर जनता को संबोधित करेंगी
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले 29 अक्टूबर को व्हाइट हाउस के बाहर एलिप्से से जनता को संबोधित करेंगी। इस दौरान कमला डोनाल्ड ट्रंप के शासन काल की कमियां और अपने शासन की खूबियां जनता को बताएंगी। गौरतलब है कि सर्वे में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच काफी नजदीकी मुकाबला होने जा रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को हैं। हैरिस ने राष्ट्र से भावुक अपील करने और देशवासियों से नई दृष्टि के लिए वोट करने का आग्रह करने की योजना बनाई है। ऐतिहासिक एलिप्से पार्क से होने वाले संबोधन को सुनने के लिए हजारों समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह पार्क व्हाइट हाउस साउथ लान के पास है। यह वही जगह है, जहां ट्रंप ने छह जनवरी 2021 को रैली को संबोधित किया था। रैली के बाद हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने कैपिटल हिल की ओर मार्च किया था। उनके समर्थक जबरन अमेरिकी कांग्रेस में घुस गए और हिंसक हो गए थे।
ट्रंप को बताया देश का नेतृत्व करने के अयोग्य
कमला हैरिस ने ट्रंप को देश का नेतृत्व करने के लिए अयोग्य ठहराया है। उन्होंने गुरुवार को कहा, ट्रंप जब राष्ट्रपति थे, तो उन्होंने कहा था कि वह हिटलर जैसा जनरल चाहते हैं। ट्रंप ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि वह ऐसी सेना नहीं चाहते जो अमेरिका के संविधान के प्रति वफादार हो। वह ऐसी सेना चाहते हैं जो उनके कहने के अनुसार चले। इसी बीच अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने देश में पांच नवंबर को होने जा रहे चुनाव से पहले रूस, चीन और ईरान द्वारा अमेरिकियों को फूट डालकर बरगलाने और चुनाव बाद हिंसा भड़काने का शक जताया है। खुफिया अधिकारियों ने अमेरिकी चुनाव की सुरक्षा पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए यह आशंका व्यक्त की।
राज्यसभा चुनाव में टीएमसी का बड़ा फैसला, मेनका गुरुस्वामी को टिकट
गर्दन के कालेपन को जड़ से मिटाएंगे ये 8 देसी उपाय! आलू से लेकर एलोवेरा तक, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
देश-विदेश से जुटेंगे प्रवासी, दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारी पूरी
न्यू ईयर पार्टी में दिखना है सबसे अलग? तो अपनाएं ये 5 नेचुरल ब्यूटी टिप्स, चेहरे पर आएगा जबरदस्त ग्लो
Rashmika-Vijay Wedding Look: एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स ने खास बनाया रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को प्रशासन बोला सुधार का मौका, नहीं माने तो सख्त कार्रवाई तय
सोशल मीडिया पर लीक हुए पेपर, जांच एजेंसियां एक्टिव
चुनावी माहौल में ममता सरकार ने महिला सुरक्षा को बनाया मुद्दा