कन्हैया कुमार ने सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात
लोकसभा चुनाव के लिए आइएनडीआइ गठबंधन से प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने आज बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात सीएम हाउस में हुई। इस दौरान दोनों के बीच लोकसभा चुनाव में आपसी सहयोग पर चर्चा की गई है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं का असंतोष और विरोध लगातार सामने आ रहा है।
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कन्हैया कुमार को बाहरी बता रहे हैं। हाल ही में अरविंदर सिंह लवली ने कन्हैया की उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
उल्लेखनीय है कि इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इसके तहत दिल्ली की सात सीटों में आम आदमी पार्टी को चार और कांग्रेस के हिस्से में तीन सीटें आई हैं।
दिल्ली की सभी सीटों पर कब होगा मतदान?
दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा और चार जून को नतीजे आएंगे।
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद लिया गया फैसला