कावेरी कपूर बड़े पर्दे पर डेब्यू के लिए तैयार
मुंबई । बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक कुणाल कोहली की फिल्म बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी से कावेरी कपूर बड़े पर्दे पर डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। इस तरह से एक और स्टार किड अपनी नई शुरुआत करने के लिए तैयार है।
वर्धन पुरी के साथ उनकी यह फिल्म 11 फरवरी को ऑनलाइन रिलीज होगी और पहले से ही काफी चर्चा में है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला लुक और एक गाना जारी किया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। निर्देशक कुणाल कोहली ने कावेरी कपूर की प्रतिभा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, उनकी पहली फिल्म में उन्हें निर्देशित करना एक अद्भुत अनुभव था। एक नवोदित कलाकार के रूप में, वह सेट पर नई ऊर्जा लेकर आईं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी स्वाभाविक है कि वह किरदार में आसानी से ढल जाती हैं। कुणाल कोहली ने यह भी बताया कि कैमरे के सामने कावेरी की सहजता उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बनाती है।
उन्होंने कहा, कावेरी एक गजब की प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। उनकी भावनात्मक गहराई और अभिनय के प्रति प्रतिबद्धता काबिले-तारीफ है। उनकी अभिनय क्षमता और हर दृश्य को जीवंत बनाने की ताकत उन्हें इंडस्ट्री में एक खास मुकाम दिलाएगी। गौरतलब है कि कावेरी कपूर मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर और गायिका-अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब वह कैमरे का सामना कर रही हैं। इससे पहले कावेरी एक प्रतिभाशाली गायिका, गीतकार और संगीतकार के रूप में चार म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे
वोटिंग लिस्ट में गड़बड़झाला: आलीराजपुर के 17 वोटर्स के संवैधानिक हक पर अधिकारियों की मार
हाई कोर्ट में पुलिसिया जांच पर सवाल: भाई की शादी के नाम पर खुद की शादी की गलत रिपोर्ट
बंगाल में मोहन यादव का प्रहार: "जंगलराज से त्रस्त जनता अब मांग रही है हिसाब"
समंदर में सामरिक शक्ति का प्रदर्शन: मिसाइल टेस्टिंग को लेकर आमने-सामने आए भारत-पाक
वित्त और विदेश मंत्री से होगी चर्चा: नेपाली मंत्रियों संग बैठक करेंगे अमेरिकी सहायक सचिव
आरक्षण पर आर-पार: एस. जयशंकर ने कहा- महिलाओं के हक पर विपक्ष ने चलाई कैंची
हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही: साल भर से फाइल नहीं मिली तो बादाम लेकर दफ्तर पहुँचा परेशान शख्स।