डीटीसी के रिटायर्ड कर्मियों को केजरीवाल सरकार ने दी खुशखबरी
नई दिल्ली । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी के पूर्व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 8 फरवरी को बकाया पेंशन जारी कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि वह उनके काम में बाधा डाल रही है जिस वजह से पेंशन देने में देरी हुई है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र और बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है। केंद्र सरकार पर बरसते हुए केजरीवाल ने कहा आपका अपना बेटा हूं। एक गांव में गया था डीटीसी के रिटायर्ट कर्मचारी मिले थे। मैंने कहा था कि मैं आपका बेटा हूं और आपका पेंशन दिलवाउंगा। हमारे पास बजट की कमी थी। असेंबली का स्पेशल सेशन बुलाकर बजट निकाला और अब आपकी सारी पेंशन रिलीज कर दी है। मैं आपकी पेंशन रुकने नहीं दूंगा। जब तक केजरीवाल रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने हमें पावर दी थी लेकिन वह पावर हमसे छीन ली गई। दूसरी पार्टी और केंद्र ने गुंडागर्दी मचा रखी है।
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद