चुनाव से पहले केजरीवाल का नया अवतार
नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले एक नए अवतार पर में दिख रहे हैं। हाल ही में वह पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं गुरुवार को वह तिरुपति के बालाजी मंदिर का दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह माथे पर तिलक और वेष्टी पहने नजर आए, जिसे उत्तर भारत में लुंगी कहते हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट किया- आज अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन किए। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से दिल्ली और देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सबका भला हो, सबका मंगल हो। बता दें, फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले केजरीवाल विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अरविंद केजरीवाल हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं। वह कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में बार-बार पूजा अर्चना करने जाते हैं। जब वह तिहाड़ से जमानत पर लौटे थे, तब भी वह हनुमान मंदिर पहुंचे थे। वहीं तिहाड़ जाने से पहले भी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। हाल हमें फिर वह यहां पहुंचे थे।
₹347 करोड़ के शेयर कुर्की पर लगी मुहर, सोम को बड़ा झटका
बंजल के शाही प्रोटोकॉल विवाद पर नोटिस जारी
गौतम बुद्ध नगर में पुलिस महकमे में हलचल, दो डीसीपी बदले
दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
राजधानी से सटे गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, लापरवाही ने छीनी जिंदगी
इंदौर: नर्सिंग छात्राओं की पढ़ाई पर असर, अचानक मिला हॉस्टल खाली करने का आदेश
राजधानी में स्वरोजगार को बढ़ावा, खादी योजना से बदलेगी तस्वीर
हादसों की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाने की तैयारी, केंद्र ने लिया संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद एनसीईआरटी बैकफुट पर, मांगी माफी
T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!