केजरीवाल की पत्नी बच्चे और माता-पिता हैं हाउस अरेस्ट: सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के एक दिन बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को दावा किया है कि, “कल रात जो कुछ भी हुआ वह पूरे देश के लिए बहुत अजीब है। एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जिन्हें बहुत बड़ा जन समर्थन हासिल है, को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। यह बेहद घृणित और शर्मनाक कृत्य है।” सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि, केजरीवाल की पत्नी, बच्चे और माता-पिता हैं हाउस अरेस्ट में हैं। सौरभ भारद्वाज के मुताबिक ईडी के अधिकारी सीएम अरविंद केजरीवाल को बिना किसी सबूतों के घर से गिरफ्तार कर ले गए। अब बीजेपी और केंद्र सरकार इतनी भी मानवीयता या नैतिकता दिखाने को तैयार नहीं है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को किसी से मिलने दे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के बाद से उनके परिवार के पत्नी, 80 से 85 साल के माता-पिता या दोनों बच्चों में से किसी से मिलने नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा, दिल्ली सरकार के मंत्रियों को भी सीएम मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र ने न्यूनतम मानवीयता का भी पालन नहीं किया। अगर जांच एजेंसी के लोग सीएम के परिवार के रिश्तेदार, पार्टी के लोग, मंत्री अरविंद जी की पत्नी से मुलाकात करने देते तो सभी लोग यह तो कह पाते कि हम आप के साथ हैं। केंद्र ने नैतिकता सारी हदें गिरा दी। बीजेपी के इशारे पर जांच एजेंसी उनका मेंटल ट्रॉमा की स्थिति में ले जाना चाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा शर्मशार करने वाली हरकत अंग्रेजों ने भी नहीं की होगी। उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र ने न्यूनतम मानवीयता का भी पालन नहीं किया।अगर जांच एजेंसी के लोग सीएम के परिवार के रिश्तेदार, पार्टी के लोग, मंत्री अरविंद जी की पत्नी से मुलाकात करने देते तो सभी लोग यह तो कह पाते कि हम आप के साथ हैं। केंद्र ने नैतिकता की सारी हदें गिरा दी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव