नोएडा में लैंबॉर्गिनी से मजदूरों को रौंदा, लोगों के विरोध पर ड्राइवर का सवाल- 'कोई मर गया क्या?'
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां एक लैंबॉर्गिनी कार चालक ने डिवाइडर पर खड़े मजदूरों को रौंद दिया. इस घटना में दो मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने कार चालक को घेर लिया. इसके बाद भी आरोपी कार चालक हंसता रहा. बल्कि उसने बाहर खड़े लोगों से पूछा कि मर तो नहीं गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त करते हुए उसके चालक को अरेस्ट कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में घायल दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा नोएडा में सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में चरखा गोलचक्कर सेक्टर 94 का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का काम चल रहा है. रविवार की दोपहर बाद कुछ मजदूर यहां डिवाइडर पर खड़े थे. इतने में कार चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए आया और मजदूरों के सामने आकर उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. इतने में वहां खड़े दो मजदूर इस कार की चपेट में आ गए.
एक मजदूर का टूटा पैर
इस हादसे में घायल एक मजदूर का तो पैर टूट गया है, जबकि दूसरे मजदूर को भी गंभीर चोटें आई हैं. यह दोनों मजदूर मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बीच सड़क पर चलती कार कैसे अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती है और देखते ही देखते मजदूरों को कुचल डालती है.
पुलिस ने जब्त किया कार, ड्राइवर अरेस्ट
वहीं घटना के बाद के एक अन्य वीडियो में आरोपी कार चालक हंसते हुए नजर आता है. इसमें जब लोग उसे गाड़ी से उतरने के लिए कहते हैं तो वह पूछता है कि कोई मर गया क्या. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करते हुए उसकी कार जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी कार चालक की पहचान राजस्थान में अजमेर के रहने वाले दीपक के रूप में हुई है. उसकी कार पांडिचेरी में पंजीकृत है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित