मोपका में 20 एकड़ सरकारी जमीन पर भूमाफियों ने कर रखा था कब्जा
बिलासपुर । मोपका में निगम को आवंटित भूमि में से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। निगम आयुक्त अमितकुमार के निर्देश पर कब्जा हटाया गया। लगभग 16 एकड़ भूमि को दर्जन भर बेज़ा कब्जा धारियों से मुक्त कराया गया है। निगम द्वारा इसमें लोगों के घूमने फिरने के लिए शानदार गार्डन बनाया जायेगा। निगम की अवैध कब्जा हटाओ टीम ने राजस्व और पुलिस के साथ मिलकर अवैध कब्जा हटाया गया है। बेज़ा कब्जा धारियों ने निगम की भूमि पर झोपड़ी, बाउंड्री वाल, कॉलम, टीन शेड, बोर्ड लगा दिए थे। आर्यन बिल्डर का बैनर भी हटाया गया। सवेरे 11बजे से शाम 4 बजे तक कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है की राज्य शासन द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को मौजा मोपका प. ह. न.29 तहसील व जिला बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 993/1 रकबा 57.475 हेक्टर में से 6 हेक्टर उद्यान निर्माण हेतु शर्तों के अधीन आबंटन किया गया। उपरोक्त भूमि पर कतिपय तत्वों द्वारा बेजाकब्जा किया गया। जिसे नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर 16 एकड़ भूमि बेजा कब्जा मुक्त कराया गया। टीम में तहसीलदार ,अतुल वैष्णव, निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा,अतिक्रमण दस्ता, जोन कमिश्नर अभियंता जुगल सिंह, पटवारी हरीश जैन हल्का पटवारी आर आई कि उपस्थिति में कब्जा मुक्त कराया गया।
निगम को जमीन सौंपने के दो माह पश्चात आर आई निखिल झा द्वारा इसी जमीन को मनीष राय, कुमुद अवस्थी संदीप केडिया,अमृतलाल जोबनपुत्र का बताकर उन्हें कब्जा दिया जा रहा है। कुमुद अवस्थी के चौहदी में पूर्व में रोड है। किंतु मौके पर पश्चिम में रोड है। मनीष राय को तहसीलदार राजकुमार साहू द्वारा बेदखल किया गया था। अमृत जोबनपुत्रा को गलत तरीके से आर आई निखिल झा द्वारा सीमांकन कर दे दिया गया है। इसके अलावा सरस्वती साहू,मोहन साहू,अनिल श्रीवास,सारा खान का बेजा कब्जा हटाया गया है। शासन व निगम की लगभग 20 एकड़ भूमि भूमाफियाओं से मुक्त कराई गई है। जिसमे शासन की महती योजनाये क्रियान्वित होना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित