किसान सम्मान निधि को लेकर ताजा अपडेट
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक पात्र किसानों को 15वीं किस्त दी जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने बीते 15 नवंबर, 2023 को सभी पात्र किसानों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त की रकम जारी की थी। मालूम हो कि पीएम मोदी ने अपने झारखंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए थे। अब किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त को लेकर ताजा अपडेट आया है। इसके तहत लाभार्थियों को योजना का लाभ पाने के लिए पोर्टल पर अपना ई-केवाईसी पूरा करना होगा। ऐसा न करने पर किसान लाभ से वंचित रह सकते हैं। पीएम किसान योजना के तहत, सभी भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति परिवार 6000 रुपये का वित्तीय लाभ दिया जाता है, जो हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दिया जाता है। पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार पंजीकृत किसानों के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित के लिए किसान अपने नजदीकी सीएससी केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर