मोदी की तरह ट्रंप ने भी अपनाया मैं भी चौकीदार वाला फार्मूला
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है, यहां 5 नवंबर को मतदान होना है। इस बार अमेरिकी चुनाव में भारतीय राजनीति की झलक भी देखने को मिली है, खासकर डोनाल्ड ट्रंप के एक नए चुनावी रणनीति तो भारतीय ही नजर आ रही है। दरअसल ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनाए गए ‘मैं भी चौकीदार’ फॉर्मूले को अपनाया है।
दरअसल बाइडन ने हाल ही में ट्रंप समर्थकों की तुलना कचरे से कर दी थी, जिसके बाद ट्रंप ने इसे अपना चुनावी अभियान बना डाला। यहां बताते चलें कि बाइडन ने एक मजाकिया टिप्पणी के तौर पर कहा था, मैं जो कचरा वहां तैरता हुआ देख रहा हूं, वह उनके समर्थक हैं। बस फिर क्या था डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अपनी चुनावी रणनीति का हिस्सा बना लिया और बखूबी भुनाया है।
खास बात तो यह है कि गुरुवार को, ट्रंप विस्कॉन्सिन के ग्रीनबे में एक कचरे के ट्रक की सवारी करते नजर आए। यहां उन्होंने कहा, कि आपको मेरा कचरा ट्रक कैसा लगा? यह ट्रक कमला हैरिस और जो बाइडेन के सम्मान में है। ट्रंप के इस कचरा अभियान का अनुसरण रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ने भी उसी अंदाज में किया। उन्होंने भी कचरा उठाने का स्टंट किया और अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, हम कचरा नहीं हैं, हम कचरा बाहर निकालने वाले हैं।
पाकिस्तानी ठिकानों पर हमला, Taliban ने ली जिम्मेदारी
हथियारों के शौक पर चर्चा, तानाशाह की बेटी की ट्रेनिंग का वीडियो सुर्खियों में
ट्रंप के फैसले से बदला खेल, सैम ऑल्टमैन की कंपनी को बड़ा मौका
हथाई खेड़ा डैम में देर रात नावों की संदिग्ध गतिविधियों से बढ़ी चिंता
इटली के मिलान में ट्राम दुर्घटना, 40 लोग घायल; जांच शुरू
'क्या उनकी टिप्पणी गंभीरता से लेनी चाहिए'? 'द केरल स्टोरी 2' पर अनुराग कश्यप के किया तंज तो बोले विपुल अमृतलाल
बेटों का अदम्य साहस: आंखों में आंसू, दिल में देश; पिता को खोकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों के त्याग-हौसले को सलाम
मुश्किल में घिरे माही: झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को क्यों थमाया नोटिस? आवासीय प्लॉट से जुड़ा है मामला
साहिल का पचासा, इकबाल भी शतक लगाकर क्रीज पर; जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 के पार