बिगडती जीवन शैली से बच्चों में बढ़ रही लिवर समस्याएं
नई दिल्ली। पूर्व जहां पहले लिवर की बीमारियों को वयस्कों की समस्या माना जाता था, वहीं अब यह परेशानियां बच्चों में भी तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके मुख्य कारण बन रहे हैं।
पहले जहां संक्रमण जैसे हेपेटाइटिस और लिवर सिरोसिस बच्चों में आम देखे जाते थे, अब उनके मामलों में गिरावट आई है। इसके विपरीत, अब बच्चों में क्रॉनिक लिवर डिज़ीज़, मेटाबोलिक डिसऑर्डर (जैसे विल्सन डिज़ीज़), बिलियरी अट्रेशिया और नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर जैसे रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर गरीब तबके के बच्चों में हेपेटाइटिस ए अब भी लिवर फेलियर का प्रमुख कारण बना हुआ है, हालांकि समय पर टीकाकरण कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। बच्चों में लिवर की समस्याओं के लक्षणों में त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, पेट में सूजन या दर्द, अत्यधिक थकान, भूख में कमी, उल्टी, गाढ़े रंग का पेशाब या सफेद मल होना शामिल हैं। इन संकेतों को नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि समय रहते की गई जांच और इलाज से गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आजकल बच्चों में नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिज़ीज़ आम होती जा रही है। इसका प्रमुख कारण है बच्चों का घंटों बैठकर स्क्रीन देखना, बाहर खेलकूद में रुचि की कमी और जंक फूड का बढ़ता सेवन। इसके साथ ही कुछ मामलों में जेनेटिक कारणों से होने वाली विल्सन डिज़ीज़ भी सामने आ रही है, जो समय पर जांच के अभाव में जटिल बन सकती है।
बचाव के तौर पर बच्चों को समय पर हेपेटाइटिस ए और बी के टीके दिलवाना बेहद जरूरी है। साथ ही नवजात शिशुओं में जन्म के तुरंत बाद मेटाबोलिक स्क्रीनिंग करवा लेना भविष्य में गंभीर लिवर बीमारियों से सुरक्षा का बेहतर उपाय हो सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और नियमित जांच कराकर बच्चों के लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। विशेषज्ञों की माने तो शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त रखने और संपूर्ण स्वास्थ्य बनाए रखने में लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन जब लिवर सही ढंग से कार्य नहीं करता, तो इसका असर पूरे शरीर पर दिखाई देने लगता है।
बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर: सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी को नहीं दी राहत
करोड़ों में खरीदे गए, पर नहीं चले! IPL 2026 के सबसे बड़े फ्लॉप खिलाड़ी कौन?
आरक्षण मुद्दे पर वार-पलटवार: अनुराग ठाकुर का बयान, बढ़ी सियासी गरमाहट
महिला आरक्षण बिल पर बहस: परिसीमन के साथ जोड़ने पर शाह का जवाब, विपक्ष का विरोध
No Gas Cooking: इलेक्ट्रिक केतली का गलत इस्तेमाल बन सकता है खतरा
विजय की पार्टी का बड़ा दिन: TVK घोषणापत्र में जनता को लुभाने वाले वादे संभव
सप्लीमेंट्री एग्जाम से करियर को मिलेगा नया मौका
महिला आरक्षण पर सियासत: सोनिया गांधी ने रुख दोहराया, राहुल गांधी के बयान पर सबकी नजर