Lok Sabha Election: कौन हैं हंसराज कोल
प्रयागराज। अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने पिछले माह पीडीएम ( पिछड़ा, दलित, मुस्लिम) न्याय मोर्चा का गठन किया था। इसमें कई छोटे-छोटे दल शामिल हैं। इन्हीं दलों में शामिल आदिम समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज कोल को पीडीएम न्याय मोर्चा ने इलाहाबाद संसदीय सीट पर उम्मीदवार घोषित किया है। वह यमुनापार के नारीबारी स्थित मवैइया कला गांव के रहने वाले हैं।
हंसराज कोल ने स्नातक की पढ़ाई की है। वह किसान हैं। हंसराज कोल वर्ष 2002, 2007 में बारा विधानसभा से सीपीआइएमएल से चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2014 में इलाहाबाद संसदीय सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर चुके हैं।
इसके बाद आदिम समाज पार्टी का गठन किया और वर्ष 2017 में बारा विधानसभा से खुद की पार्टी से मैदान में उतरे। हालांकि, उनको एक बार भी सफलता नहीं मिली। उनका कहना है कि पीडीएम न्याय मोर्चा ने उन पर भरोसा जताया है और वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।
फूलपुर से पल्लवी या कृष्णा उतर सकती हैं मैदान में
अपना दल कमेरवादी की नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल यहां से मैदान में उतर सकती हैं। अगर पल्लवी ने चुनाव लड़ने से अपने कदम पीछे खींचे तो पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसे लेकर अपना दल कमेरावादी का कोई भी पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
यही कहना है कि पीडीएम गठबंधन जिस उम्मीदवार का नाम तय करेगा, वही चुनाव लड़ेगा। हालांकि, इसी सीट को लेकर अपना दल कमेरावादी और समाजवादी पार्टी में दरार पड़ी थी। शुरूआत में आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल अपना दल कमेरावादी ने खुद को इस गठबंधन से अलग कर लिया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित