महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान भगवान का हुआ आकर्षक श्रृंगार
उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को आंकड़े की माला अर्पित की गई और फिर भांग से श्रृंगारित किया गया। इसके बाद भस्म रमाई गई।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि पौष माह, माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का गर्म जल से स्नान करवाया गया। फिर दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से पंचामृत स्नान कराया गया। प्रथम घंटाल बजाकर "हरि ओम" का जल अर्पित किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तगण बाबा महाकाल के इस आकर्षक स्वरूप को देखकर भक्ति में लीन हो गए और "जय श्री महाकाल" के उद्घोष करने लगे। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
गुजरात के गृह राज्यमंत्री संघवी और मंत्री पटेल ने किए दर्शन
गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और कृषि, ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल राज्यमंत्री मुकेश पटेल अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन किए। पूजन राजेश पुजारी द्वारा संपन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिषेक शर्मा और सौरभ ओझा ने उनका सम्मान किया।
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश