लखनऊ के व्यापारी की पार्टनर ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जानवरों के सीमन का व्यापार करने वाले एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूलरूप बिहार के रहने वाले व्यापारी लखनऊ में रहते थे, जिनका शव पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास के निकट गुरुवार रात पड़ा पाया गया। पास में उनका डाला वाहन भी खड़ा था। पुलिस ने मामले में उनके दो साझेदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिला के मूल निवासी नयन चौधरी वर्तमान में लखनऊ के इंदिरानगर थाना अंतर्गत तकरोही मुंशी पुलिया में परिवार के साथ रहते थे। वह सीतापुर के शैलेंद्र और कुर्सी थाना अंतर्गत रहने वाले राहुल के साथ कंपनी बनाकर जानवरों के सीमन सप्लाई व डालने का काम करते थे।
सिर में गोली मारकर की गई हत्या
बताया जाता है कि गुरुवार को नयन अपने साथी राहुल व शैलेंद्र के साथ हैदरगढ़ की ओर साझे में खरीदे गए डाला वाहन से सीमन डालने गए थे, जिसके बाद देर रात करीब साढ़े 11 बजे बारा गांव के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास नयन का शव डाला के बाहर पड़ा पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो पता चला कि नयन के सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने राहुल को किया गिरफ्तार
शव की शिनाख्त कर पुलिस ने मृतक की पत्नी जूली से संपर्क कर सूचना दी। जूली ने व्यापार में लेनदेन के विवाद के चलते दो साझेदार पर हत्या का आराेप लगाया है। कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया व्यापार में लेनदेन के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। तीनों साझेदार अक्सर लखनऊ में ही रहते थे। वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित