महाराष्ट्र सरकार भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को करेगी सम्मानित
बेरिल तूफान की वजह से तीन दिन बाद आखिरकार स्वदेश लौट आई है। गुरुवार, 4 जून को भारतीय टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में महाराष्ट्र विधानसभा टीम के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को सम्मानित करेगी। गुरुवार को स्वदेश पहुंची विश्व विजेता इंडियन टीम का भव्य स्वागत किया गया।
राज्य विधानमंडल के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को सदन में कहा कि टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टीम में भाग लेने वाले मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को मुंबई के महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। स्पीकर नार्वेकर के अनुसार, शहर के खिलाड़ियों को शुक्रवार दोपहर विधान भवन में सम्मानित किया जाएगा।
इन चार खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
मुंबई के मूल निवासी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। एएनआई के अनुसार शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने गुरुवार को मुंबई के खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के मामले को उठाया। इसके बाद विधानमंडनल के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को न्यौता भेजने की बात कही।
11 साल बाद खत्म हुआ है सूखा
गौरतलब हो कि भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। साल 2013 में आखिरी बार भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, भारतीय टीम ने 17 साल बाद दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है।
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी के बाद खुद भी आबादी बढ़ाने की बात की